Skip to main content

नि:शुल्क ज्योतिष समस्या समाधान शिविर 15 दिसम्बर 2019 को

नि:शुल्क ज्योतिष समस्या समाधान शिविर 15 दिसम्बर 2019 को 


गाजियाबाद। शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, गाजियाबाद गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 वां राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार एवं नि:शुल्क ज्योतिष,वास्तु,हस्त रेखा के द्वारा समस्या समाधान शिविर का आयोजन दिनांक 15 दिसम्बर 2019 दिन रविवार को आपका भवन कविनगर गाजियाबाद में करने जा रहा है। प्रैस वार्ता में केन्द्र के आचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सेमिनार में समस्त भारत से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य, वास्तु एक्सपर्ट्स, हस्तरेखा विशेषज्ञ आदि विद्वान पधार रहे हैं। 
आयोजन समिति के महामंत्री अजय कुमार जैन तथा संयोजक डा. सतीश भारद्वाज, एडवोकेट ने बताया कि सेमिनार में प्रमुख विद्वानों में फरीदाबाद से डा. आनन्द भारद्वाज, मथुरा से पं. महेश किंकर उपाध्याय, दिल्ली से डा. श्याम कोहली, पं. के. पी. मुदगल, भोपाल से पं. कृपाराम शास्त्री, गुरु ग्राम से डा. अनिल वाट्स, बुलंद शहर से.पं. सुरेन्द्र शर्मा, प. अखिलेश कौशिक आदि पधार रहे हैं। 
अतिथियों में बद्रिकाश्रम उत्तराखण्ड के जगद्गुरु शंकराचार्य इन्दु आश्रम जी महाराज, दिनेश गोयल,महापौर आशा शर्मा,राजकुमार त्यागी, जे.पी.जैन, सुरेश बंसल, इन्द्रजीत सिंह टीटू, रविन्द्र चौहान, हिमांशु मित्तल  सन्दीप भण्डारी, पारस गर्ग, भूपेंद्र चोपड़ा आदि पधारेंगे। 
सेमिनार का उदघाटन प्रात 10:30 बजे होगा। 12 बजे से 2:30 बजे ज्योतिष एवं वास्तु परिचर्चा होगी, 3:30 बजे से 6:00 बजे तक विद्वानों द्वारा जनसाधारण की ज्योतिषीय समस्याओं का समाधान पूर्णतया नि:शुल्क किया जाएगा। विद्वानों को प्रशस्ति पत्र, व मोमेन्ट्स देकर सम्मानित किया जाएगा।

Apka Bhavan
Block E, Sector 18, Kavi Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201002
https://maps.app.goo.gl/xBahqNRWjq3D1BN19


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Can fad diets really help you lose weight? Experts insights